
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
15 अप्रैल से शुरू हो रहे शादि का सीज़न शुरू हो रहा हैं।शादी की त्यारियों मे जुटे लोग शादी समारोह मे गैस की जरूरत के मद्देनजर गैस एजेंसियों में पहुंच रहे हैं और शादी के कार्ड दिखाकर गैस सिलिंडर दिलाने की मांग के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के भी चक्कर काट रहे हैं। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में संबंधित लोगों के लिए तनाव और चिंता की स्थिति बनी हुई है।शादी या बड़े समारोह के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता होती है। जो लोग रिजॉर्ट या होटल में शादी कर रहे हैं उनके सामने समस्या नहीं है क्योंकि रिजॉर्ट या होटल व्यवसायी सिलिंडर या चूल्हे की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि उनके सामने भी सिलिंडर की समस्या है। वहीं बरातघर और मोहल्ले में शादी समारोह करने वालों के सामने सिलिंडर की उपलबधता की समस्या ज्यादा गंभीर रूप से सामने आ रही है। ऐसे में कई लोग जिलाधिकारी कार्यालय एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के अलावा गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। रायपुर निवासी बसंती देवी ने बताया की उनकी बेटी की शादि 15 अप्रैल की है शादि के कार्ड छप चुके है सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन गैस का इंतज़ाम नहीं हुआ तो सारी की सारी तैयारियो पर पानी फिर जायेगा फिलहाल बसंती देवी शादी का कार्ड लेकर सिलिंडर दिलाने की मांग कर रही है लेकिन फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है

More Stories
देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन का एक्शन की बदौलत गैस की उपलब्धता नियंत्रण !
पारदर्शी और तेज़ होगी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया, स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए सरकार का बड़ा सुधार कदम, बैठक में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता और तेजी !
कल की रात शराबी वाहन चालकों पर पड़ी बहुत भारी, एसएसपी के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार दर्ज़ेन शराबी वाहन चालकों को किया गिरफ्तार,76 लोगो के पुलिस मे चालान कर वसूला ₹38000 का जुर्माना,45 वाहन सीज़ कर थाने मे किये दाखिल !