February 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

तेज़रफ़्तार के रोमांच ने लील ली 6 ज़िन्दगीयाँ,अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई, दुर्घटना मे छ दोस्तों ने मौके पर ही तोड़ा दम !

विम्मी ठाकुरी ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) जयपुर

राजस्थान के दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे के चलते कार सवार छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है यह हादसा कल देर रात उस वक़्त हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि नींद की झपकी आने के बाद कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है

You may have missed

Share