
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान स्थित एक आवासीय परिसर में डीआईटी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वैली व्यू होम में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान पारस मलिक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पारस के एक दोस्त ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आई टी पार्क चौकी इंचार्ज अर्जुन गुसाई मय हमराह कंस्टेबल विशाल ने मौके पर पहुंचकर छात्र को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाई ने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव का पंचायतनामा भर कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मे जुट गई है

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग