March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल के हल्द्वानी मे सामने आया तीन तलाक का मामला,पत्नि ने पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल

हल्द्वानी मे तीन तलाक का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है प्राप्त सूचना के आधार पर इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी रुखसाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसका विवाह हमजा मस्जिद, इंदिरानगर हल्द्वानी निवासी असलम के साथ हुआ। रुकसाना का आरोप है कि विवाह के कुछ समय के बाद ही असलम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।पत्नी ने पति व ससुरालियों के खिलाफ वाददायर किया जो न्यायालय में विचाराधीन है। कहा कि न्यायालय ने उसके पति को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि सात नवंबर को असलम उसके ससुराल पहुंच गया और मारपीट की। विरोध करने पर सुसरालियों को धमकी दी।
आरोप है कि असलम ने पत्नी रुखसाना से कोर्ट के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान असलम ने उसे तीन तलाक दे दिया। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में पति असलम के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed

Share