March 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारी वर्षा से चमोली जिले के 25 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध

गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण पहाड़ी से मलवा आने के कारण 62 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध हो गये थे। जिनमें से 37 मोटर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है जबकि 25 मोटर मार्ग को खोले जाने की प्रक्रिया गतिमान है, वहीं बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला, पीपलकोट, टंगणी के पास भी मलवा आ गया था जिससे सुचारू कर लिया गया है।

पहाड़ में मानसून की पहली दस्तक ने मुसीबतों का दौर शुरू कर दिया हैं। जिले में हो रही भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग बाधित होने शुरू हो गये है। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भारी वर्षा से 62 लिंक मोटर मार्ग बाधित हो गये थे जिसमें से बुधवार को 37 मार्गों को खोल दिया गया है जबकि 25 मोटर मार्ग खोले जाने की प्रक्रिया गतिमान है। देवाल क्षेत्र में नंदकेसरी निर्माणाधीन धरातल्ला, देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट में बाधित हो गया था जिससे लोनिवि ने खोल दिया है लेकिन यहां पर लगातार मलवा आ रहा है। लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता ने कहा कि जहां भी सड़क पर मलवा आ रहा है वहां पर जेसीबी लगाए गए हैं। जो सड़कों को खोलने में लगे हैं यातायात को सुचारू किया जा रहा है।

इधर दशोली विकास खंड के पीपलकोटी-मठ-बेमरू मोटर मार्ग पर भारी वर्षा के कारण मलवा आने से बाधित हो गया है। यहां पर यातायात बाधित चल रहा है। प्रशासन की ओर से बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और मजदूर लगाये गये है।

You may have missed

Share