
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री(राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
*1 करोड़ 30 लाख की डकैती का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*
*₹ 25000 हजार का ईनामी अपराधी हरिद्वार (बहादराबाद) पुलिस की गिरफ्त में*
*ईनामी अपराधियों को पकड़ने का अभियान, अपराधियों पर पड़ रहा भारी, बचकर छुपने की जगह नहीं ढूंढ पा रहे*
*1 करोड़ 30 लाख की डकैती गैंग का सदस्य था ईनामी अभियुक्त, आजाद घूम रहा था अब खाएगा जेल की हवा*
*हरिद्वार में घटना करने वाला हर अपराधी हमारी रडार पर :: एसएसपी*
*पिछले 20 दिनों में 44 इनामी अपराधी हुए गिरफ्तार जबकि 06 ने हरिद्वार पुलिस के डर से माननीय न्यायालय में किया सरेंडर*
*थाना बहादराबाद*
दिनांक 23.10.2021 को वादी मनेश कुमार पुत्र शंकर सिह निवासी एस-86 शिवालिक नगर रानीपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात अभियुक्त गणो द्वारा वादी के ड्राईबर को बन्धक बनाकर ट्रक में लदे माल कीमत (1 करोड़ 30 लाख) को लूट कर ले जाने के संबंध में थाना बहादराबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
दिनाक 28.10.2021 को अभि0गण सुनील उर्फ सागर उर्फ सेठी उर्फ रवि पुत्र मोहनलाल निवासी भादीपुर 528 जेजे कालोनी थाना पजाबी बाग दिल्ली 2-शैलेन्द्र चौधरी पुत्र नागेन्द्र सिह निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ को पकड़कर माननीय न्यायालय भेजा गया जिनके द्वारा पूछताछ मे अपने सह अभि0 गण 1-सोनू पुत्र मूलचन्द निवासी श्याटा अमृतसर पजाव 2-देवेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी हस्तिनापुर मवाना मेरठ 3-रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ का नाम प्रकाश मे आया।
उक्त अभियोग मे धारा 395.412.34 भादवि की बढोत्तरी की गयी मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ उ0प्र0 के विरुद्व माननीय से एनबीडब्लू,82 सीआरपीसी 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त के मकान व संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश देने पर भी अभियुक्त रणधीर उपरोक्त न मिलने एवं लगातार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त पर 25,000 का ईनाम घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने के कड़े दिशा निर्देशों के तहत जनपद पुलिस लगातार ईनामी अभियुक्तों कुंड़ली खंगालते हुए धरपकड़ की कार्यवाही कर रही है जिस क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा उक्त ईनामी अभियुक्त को टोलप्लाजा बहादराबाद से पकडा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1. रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ उ0प्र0
ईनामी अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 393/22 धारा 395.412.342.34 भादवि (थाना बहादराबाद)
2-मु0अ0स0 23/16 धारा 398.401 भादवि (थाना परतापुर मेरठ)
3-मु0अ0स0 211/21 धारा 60 आबकारी अधि0 (थाना परतापुर मेरठ)
4-मु.अ. स 1290/09 धारा 392/411 भा.द.वी थाना इंद्रापुरम गाजियाबाद
*अभियुक्त के विरूद्ध आगरा में लूट और डकैती के अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिली है, जहां से डाटा कलेक्ट किया जा रहा है।*
पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2.उ0नि0 जगमोहन सिह
3-उ0नि0 विजय प्रकाश
4-उ0नि0 पकज कुमार
5-उ0नि0 पूनम प्रजापति
6-का0 442 सुशील चौहान

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश