
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)हरिद्वार
हरिद्वार। लक्सर रोड पर स्थित शेरपुर गांव में ईसाई मिशनरी की रूपयों का लालच देकर हिंदुओं की गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा हिंदु महिलाओं और पुरुषों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का खेल खेला जा रहा था जिसकी जानकारी हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगने से मौके पर पहुंचकर उनकी साजिश को नाकाम कर दिया और मौके पर पुलिस बुलाकर हिंदूओं का ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके पास से भारी मात्रा में ईसाई धर्म से संबंधित किताबें और रुपए से भरे लिफाफे बरामद किए हैं। वही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जुटे हैं।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जिवेन्द्र तोमर ने बताया सेरपुर गाँव के बाहर बने एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। यहां हिंदू परिवारों को रुपये व दुकान कराने का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।जिवेन्द्र तोमर ने बताया कि देहरादून से आए ईसाई मिशनर की मेंबर गायत्री नामक महिला और पुरुष धर्म परिवर्तन कराने को लेकर गांववालों पर दबाव बना रहे थे। उनके पास ईसाई धर्म से जुड़ी किताब धर्म परिवर्तन से जुड़े कुछ समान और रूपयों से भरे लिफाफे भी बरामद हुए है। मौके पर पुलिस बुलाकर आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिवेन्द्र तोमर ने बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।वहीं चौकी प्रभारी फेरूपुर सुधांशु कौशिक ने बताया चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर में ईसाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था बजरंग दल का आरोप था कि प्रार्थना सभा के दौरान हिंदूओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले में महिला पुरुष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए आगे से इस कृत्य को न करने का लिखित में माफीनामा दिया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग