
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पतंजलि योग पीठ के पास कांवड़ लेकर जा रहे कावड़िए की कांवड़ को एक बाइक सवार युवक ने लात मार दी जिससे कावड़िए आक्रोशित हो गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया किंतु युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया गुस्साए कांवड़ियों ने अपना सारा गुस्सा बाइक पर उतरते हुए उसमें आग लगा दी।
कांवड़ियों ने बताया कि कुछ कांवड़िए कांवड़ लेकर जा रहे थे तभी बाइक से जा रहे एक युवक ने कांवड़ में लात मार कर कांवड़ को खंडित कर दिया। कांवड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया कांवड़ियों ने उसकी बाईक में जमकर तोड़फोड़ की और आग के लगाने का भी प्रयास किया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कराते हुए बाइक में आग लगने बचा लिया।किंतु आक्रोशित कांवड़ियों ने मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगा दिया जिससे दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।कांवड़ियों ने बताया कि हमारी इतनी लंबी पैदल यात्रा है। शिवरात्रि से पहले हमें गंतव्य पहुंचना है। हमारी कांवड़ को खंडित कर सारी मेहनत खराब कर दी है।कांवड़ियों की मांग थी कि उन्हें हरिद्वार से गंगा जल मंगा कर दिया जाए तभी हम हटेंगे बमुश्किल काफी समझाने ओर गंगाजल ला कर देने की शर्त पर कांवड़ियों ने रास्ता खोला।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश