पुलिस भले ही दोपहिया वाहन चालको की सुरक्षा के लिए लाखों जागरूक कार्यक्रम चलाये,सडको पर उतर कर चालानी कार्यवाही करे,नाबालिक वाहन चालको के बदले अभिभावको को दंडित करे मगर फिर भी कुछ नाबालिक वाहन चलाने और फिर रफ्तार का रोमांच लेना नही छोडते जिसका नतीजा कल सायं को एक एक्टिवा सवार दो लड़के 1-अरमान [काल्पनिक]उम्र 17 वर्ष पुत्र सलीम निवासी अमरपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर हाल पता कांवली रोड देहरादून व 2-ईशान पुत्र इरफान निवासी कस्बा कांधला जिला शामली सहस्रधारा से वापस आते समय सहस्रधारा रोड पर तिब्बती कॉलोनी के पास तेज रफ्तार मे एक्टिवा फिसलने से घायल हो गए थे दोनों घायलों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया तथा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल अरमान पुत्र सलीम निवासी अमरपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर हाल पता कांवली रोड देहरादून को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरा लड़का ईशान पुत्र इरफान निवासी कांधला जिला शामली के हाथ में व पैरों में चोट आई जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया । थाना हाजा पर मृतक अनस उपरोक्त का डेथ मेमो प्राप्त होने पर थाने से उप निरीक्षक दीपक भंडारी तथा कांस्टेबल दिनेश को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया जहां पर मृतक के परिजन मौजूद थे,
नावक्त होने के कारण पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कारवाई प्रातः अमल में लाई जाएगी ।मृतक के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया । प्रातः पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश