January 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शामली के पास तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज गति से चलती बस गिरी खाई मे ,दर्जनभर से ज्यादा सवारी हुई घायल,

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार सुबह थानाभवन जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पास खाई में पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को हाल जाना।

चौसाना कस्बे से एक प्राइवेट बस थानाभवन की ओर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख.पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को थाना भवन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर पांच घायलों को मुजफ्फरनगर और तीन को शामली रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी का उपचार थाना भवन में चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएम रवींद्र सिंहए सीएमओ डॉण् संजय अग्रवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

You may have missed

Share