March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिजनौर में तीन और युवक नदी में डूबे, 48 घंटो के दौरान जनपद के सात लोगों की डूबने से मौत

बिजनौर जनपद के नगीना के निवासी चार युवकों की ईद के दिन कोटद्वार उत्तराखंड में नदी में डूबने से मौत की खबर के बाद जनपद में शोक का माहौल था। इसी दौरान कल दोपहर फिर गंगा नदी मे नहाने गए तीन युवक नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तीनों की तलाश में जुटी है।
थाना चांदपुर क्षेत्र के कस्बा बास्टा के रहने वाले थे तीनों युवक। कस्बा बास्टा सहित पूरे जनपद में छाया मातम का माहौल।
गंगा खादर इलाके हस्तिनापुर और बिजनौर जनपद सीमा के पास हुई घटना।

Share