March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बिजनौर में नदी में डूबने से भाजपा नेता की हुई मौत, शव की तलाश जारी

जनपद बिजनौर में दोस्तो के साथ नहाने गये भाजपा नेता की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे।
थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्कावाला निवासी भाजपा युवा मोर्चा (अनुसूचित जाति) के मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह 32 वर्ष सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही कुछ युवकों के साथ गांव के करीब ही बह रही पोषक नहर में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक हरदीप डूबने लगा तो अन्य युवकों ने शोर मचाया व उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन असफल रहे।सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुँचे। उधर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। गोताखोरों की मदद से युवक को नहर में तलाश कराया जा रहा है।

Share